Posts

Showing posts with the label चंपई सोरेन

'झारखंड टाइगर' कहे जाने वाले चंपई सोरेन कौन हैं?

Image
 Champai Soren: हेमंत सोरेन की जगह मुख्यमंत्री के रूप में जाना जा रहा है, 'झारखंड टाइगर' कहे जाने वाले चंपई सोरेन कौन हैं? झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में, चंपई सोरेन आज शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। उनका संघर्षपूर्ण सफर सरायकेला-खरसांवा जिले के जिलिंगगोड़ा गांव से शुरू होकर, पिता के साथ खेतों में काम करने तक लेकर नए मुख्यमंत्री के पद के लिए उनके नाम का प्रस्तावना होने तक बहुत संघर्षपूर्ण रहा है चंपई सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। उन्हें महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। चंपई सोरेन ने 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक बीजेपी सरकार में मंत्री के रूप में कार्य किया। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार में, चंपई सोरेन को खाद्य आपूर्ति और परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। जेएमएम सरकार में, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद साल 2019 में, चंपई सोरेन को दूसरी बार मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति,...